मोतिहारी: मोतिहारी के गांधी मैदान में 7 एवं 8 मार्च 2025 को होगा नो योर आर्मी मेला का आयोजन
मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 07एवं 0 8 मार्च 2025 को आर्मी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में नो योर आर्मी मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला के आयोजन को लेकर आर्मी के शीर्ष अधिकारी,ब्रिगेडियर एवं कर्नल के साथ जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक ने स्थल का निरीक्षण किया। मेला में ठहराव व विधि व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया गया।