पखांजूर: ग्रामीणों ने पखांजूर थाना में पदस्थ आरक्षक पर महिला को ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया
कांकेर जिले के पखांजूर थाना में बड़ी संख्या में मंगलवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीण पहुंचे।और ग्रामीणों ने बताया कि महिला और पुलिस आरक्षक लिव इन रिलेशनशिप में थे। महिला ने आरक्षक के खिलाफ पखांजूर थाने में छेड़खानी और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है जो गलत है। और आरक्षक के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे थे।