इटारसी: सीपीई गेट के पास भगवान परशुराम जयंती पर निकली वाहन रैली, महिला-पुरुष शामिल
इटारसी में भगवान परशुराम प्रगति उत्सव समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम 4 बजे इटारसी खेड़ापति माता मंदिर, सीपीई गेट के पास से वाहन रैली निकाली गई। यह रैली पुरानी इटारसी, ओवर ब्रिज, पहली लाइन होते चिकमगलूर चौराहे और जयस्तंभ चौक होते हुए परशुराम भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में महिला-पुरुष दोपहिया वाहनों पर केसरिया झंडे और केसरिया पट्टी थी।