केसला पुलिस ने शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात नर्मदापुरम बैतूल नेशनल हाईवे-46 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से लगभग 40 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुबह करीब 11.30 तक सभी मवेशियों को सुरक्षित केसला गौशाला में रखा गया है।