बाढ़: बाढ़ के आलमपुर में 50 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई
Barh, Patna | Jun 28, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के भेटगांव पंचायत के आलमपुर गांव में मध निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मद्यनिषेध विभाग से रविवार की सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में महिला के घर के बरामदे से ऑफिस चॉइस ब्रांड की 180 मिलीलीटर की 50 बोतल शराब बरामद की गई।