उतरौला: अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर घूस मांगने के आरोपी सभासद पति की गिरफ्तारी की मांग की
अधिकारियों के नाम पर घूस मांगने वाले सभासद पति द्वारा अधिवक्ता के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की अगुवाई में शनिवार दोपहर 2 बजे एडीएम प्रदीप कुमार से मिलकर आरोपी सभासद पति ऐमन रिजवी के गिरफ्तारी की मांग की है।बार संघ को दिए गए लिखित में पीड़ित अधिवक्ता आशीष कसौधन ने बताया आरोपी सभासद पति ने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है।