उतरौला: उतरौला तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, मौके पर तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
उतरौला तहसील सभागार में शनिवार सुबह 11:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से तीन का मौके पर सफल निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण हेतु कहा।