उतरौला: कोतवाली उतरौला में अधिकारियों के नाम पर घूस मांगने के वायरल ऑडियो पर तहसीलदार ने दर्ज कराया केस
कोतवाली उतरौला थाना प्रभारी द्वारा शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया गया कि तहसीलदार उतरौला द्वारा प्रशासन के नाम पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ₹50000 मांगने का वायरल ऑडियो पर केस दर्ज कराया गया है।एक व्यक्ति का नाम ऐमन रिजवी है यह वायरल ऑडियो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।