उतरौला: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उतरौला में आयोजित की संगोष्ठी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उतरौला में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए समाज व देश के लिए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया। वक्ताओं ने कहा बाबा साहब के विचार हमेशा लोगों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते रहेंगे।