कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र में आबकारी विभाग ने शराब दुकानों पर छापेमारी की, अवैध बिक्री रोकने के लिए स्टॉक और अभिलेखों की जांच
नवाबगंज क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने कांस्टेबल योगेश चौधरी और दिलीप कुमार तोमर के साथ विभिन्न शराब दुकानों पर छापेमारी की।टीम ने यह सुनिश्चित किया।कि दुकानों पर शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।अवैध शराब की बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।