चक्रधरपुर: चक्रधरपुर वार्ड 1 और 2 में 6.78 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास
चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड 1 और 2 में पीसीसी पथ और आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 6.78 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास हुआ। नप अध्यक्ष सन्नी उरांव ने नारियल फोड़कर आधारशिला रखी और सभी काम तय समय में पूरा करने का आश्वासन दिया।