फुलवारी: फुलवारी शरीफ के लहियारचक गांव में चोरों ने बंद घर से ₹10 लाख की संपत्ति की चोरी
Phulwari, Patna | May 21, 2026 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के लहियारचक गांव में अज्ञात चोरों ने बन्द घर का ताला तोड़ कर लगभग दस लाख के सोने के जेवरात चोरी कर लिया। घटना कि जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गुलाम शहवाज आलम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने मेंजुट गए हैं। और आस पास के लगे हुए सी सी टी वी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है