बिछिया: अंजनिया-बम्हनी मार्ग पर कछुटिया नाला उफान पर, पानी के बीच से गुजरते रहे बाइक, ऑटो और चार पहिया वाहन...!
अंजनिया से बम्हनी मार्ग पर स्थित कछुटिया नाला पर मंगलवार, 7 जुलाई की सुबह 9 बजे का वीडियो सामने आया है l जहाँ वीडियो में नाले के ऊपर पानी बहता दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद बाइक, ऑटो और चार पहिया वाहन सावधानीपूर्वक नाला पार करते नजर आए। हालांकि पानी का बहाव अधिक तेज नहीं था, इसलिए आवगमन पूरी तरह बाधित नहीं हुआ है l हालांकि प्रशासन की नजर इस ओर बनी हुई है l