पीरो: पीरो में दो सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग गंभीर घायल, दोनों को आरा रेफर किया गया
Piro, Bhojpur | Jul 31, 2026 पीरो नगर में गुरुवार की देर शाम 7 बजे के करीब रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना पीरो नगर परिषद क्षेत्र के ओवरब्रिज पर हुई, जहां एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई ।