बिछिया: 3 महीने में उखड़ गई अंजनिया- बम्हनी सड़क; आखिरकार जिम्मेदार कौन?
बिछिया विकासखंड अंतर्गत अंजनिया में करोड़ों रुपए की लागत से बनी अंजनिया- बम्हनी सड़क एक बार फिर सवालों के घेरे में हैl करीब 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर तीन महीने पहले ही डामरीकरण और मरम्मत का काम कराया गया था, लेकिन बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क उखड़ गईl 22जून, सोमवार 4 बजे मोहल्ला निवासी शिवाजी टांडिया ने बताया कि सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही