उदवंत नगर: उदवंतनगर बाजार में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, निजी क्लिनिक में इलाज जारी
हथियार से लैस अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर जख्मी किया। घटना उदवंतनगर बजार की बताई जाती है। जख्मी युवक की पहचान उदवंतनगर निवासी अखिलेश कुमार सिंह का पुत्र कृष्णा कुमार के रूप मे हुआ है। युवक को दो गोली मारी गईं है। गोली पैर मे जा लगा है। निजी क्लिनिक मे जख्मी का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंच जांच मे जुटी है।