घाघरा: घाघरा में पुराने पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 8, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने पेट्रोल पंप कबाड़ी दुकान के समीप बाइक से गिरकर रांची निवासी विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया