हमीरपुर: अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने थाना ललपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ललपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, मैस तथा परिसर में स्थापित सीसीटीवी प्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों की गुणवत्ता एवं अद्यतन स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।