बक्सर: डीडीसी-एसडीपीओ ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं के आर्थिक उत्थान पर ज़ोर
Buxar, Buxar | May 1, 2026 बक्सर उप विकास आयुक्त निहारिका छवि एवं एसडीपीओ गौरव पांडेय ने गुरुवार को सदर प्रखंड स्थित वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से 7:00 बजे जानकारी दी गई है। डीडीसी ने सभी संधारित पंजियों की जांच कर निर्देश दिया। केंद्र आने वाली पीड़ित महिलाओ की स्किल मैपिंग कर उन्हे रोजगार प्रशिक्षण संस्थान से जोड़ा जाए।