बसंतपुर: बसंतपुर बुनियाद केंद्र में नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद का भी होगा इलाज
सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार से बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के समीप बुनियाद केंद्र में एक महीने के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है जहां प्रखंड क्षेत्र के नेत्र रोग से जुड़े लोगों की निःशुल्क जांच कराई जा रही है. शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अमन कुमार के द्वारा रोगियों के आंख की जांच कराकर उचित परामर्श