भरथना: महेवा ब्लॉक के नवादा खुर्दकला गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर युवक घायल
महेवा ब्लांक क्षेत्र के नवादा खुर्दकला गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहने से दिनेश रावत उर्फ छुटकन घायल हो गए। कमरे में सामान लेने गए दिनेश मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में उनके हाथ-पैर और छाती में चोटें आई हैं। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया।