सिराथू: अझुवा में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डीसीएम ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, पीछे से आ रहा ट्राला भिड़ा
सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा में मंडी के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर में एक बाइक सवार को बेचने के लिए चक्कर में डीसीएम ट्रक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।पीछे से आ रहा ट्राला उसमें जा भिड़ा।नेशनल हाईवे पर जाम लग गया।डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया जिस कारण जाम लगा था।पुलिस मौके पर पहुंची तो जाम ख़त्म कराया है।