सिराथू: करनपुर सौरई के कोटेदार पर घटतौली और बदसुलूकी का आरोप लगाते हुए आलाधिकारी से की गई शिकायत
सिराथू तहसील क्षेत्र के करनपुर सौरई गाँव के कोटेदार राहत अली पर राशन कम तोलकर देने और लोगों से बदसलूकी से पेश आने का आरोप लगा है।गाँव के नदीम अहमद और उनके साथियों ने डीएम को पत्र के माध्यम से शिकायत किया है।बताया कि कार्ड धारकों को राशन कम तोलकर देता है और टोकने पर कहता है कहीं भी शिकायत करदो।पत्र द्वारा लोगों ने कोटे की जाँच, निरस्त की मांग बुधवार किया।