सगमा: सगमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पहल: विद्यालय में लगा कैंप, गर्मी से बचाव के लिए दी सलाह
Sagma, Garhwa | May 21, 2026 सगमा प्रखंड में लगातार बढ़ रही तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से रेस नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर 2 बजे धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के द्वारा स्थानीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर (कैंप) का आयोजन किया गया। यह कैंप धुरकी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश कुमार के नेतृत्व औ