थरथरी: थरथरी में खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
थरथरी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि भवन में बुधवार की दोपहर 12 बजे कृषि विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया, बीएओ शिक्षा कुमारी और कृषि वैज्ञानिक डॉ. नियान कुमारी ने दीप जलाकर किया। विधायक ने किसानों को सरकार की ओर से दी जा रही अनुदानित बीज योजना और खेत