खलीलाबाद: तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर, ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बटा, चालक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
शुक्रवार को दुर्गा मंदिर चौराहा के पास महिंद्रा 365 ट्रैक्टर भूसा लदी ट्राली के साथ धनघटा जा रहा था, तभी सामने से आ रही पिकअप संख्या UP 35 HD 1993 ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और चालक विवेक नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल खलीलाबाद ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।