चूरू: गांव बुंटिया में 22 साल की विवाहिता से पति ने की मारपीट, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | May 2, 2025 चूरू के सदर थानांतर्गत गांव बुंटिया में शुक्रवार को पति द्वारा अपनी 22 वर्षीय पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल पत्नी को पति ही राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। इधर सूचना के बाद विवाहिता के पीहर पक्ष के लोग सदर थाना पहुंचे और आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर परिवाद दिया।