चूरू: जैन मार्केट गर्ल्स कॉलेज के सामने लड़कियों पर फब्तियां कस रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 2, 2025 चूरू शहर के जैन मार्केट गर्ल्स कॉलेज के सामने शुक्रवार को लड़कियों पर फब्तियां कसना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अगुणा मोहल्ला के युवक शफीक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। कोतवाली थाना के हैड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने शाम 6 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि शहर में गश्त के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी।