चूरू: रतननगर क्षेत्र के एक गांव में 43 वर्षीय महिला से झगड़ा कर रहे उसके पति और पुत्र को रतननगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 2, 2025 चूरू के रतननगर थानांतर्गत एक गांव में 43 वर्षीय महिला को उसके ही पति और बेटे ने झगड़ा कर घर से निकाल दिया। 43 वर्षीय महिला ने रतननगर पुलिस से मदद की गुहार लगाई, इसके बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पति और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।