पाटी: बालक आश्रम बोकराटा में अधीक्षक के परिजनों का हंगामा, जांच अधिकारी व मीडियाकर्मियों से अभद्रता, पुलिस में शिकायत
Pati, Barwani | Sep 20, 2026 राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम बोकराटा में कक्षा 3 री के छात्र करण निवासी थेंचा के सड़क हादसे में घायल होने के बाद परिजनों ने अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को मामले की जांच करने की मांग की गई थी। इसके बाद सहायक आयुक्त ने जांच के लिए टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया। मामले की प्रशासनिक जांच करने पहुंचे टीम के साथ विवाद किया गया।