अगिआंव: डीहरा गांव में मिला मिजिल्स से ग्रसित बच्चा, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
Agiaon, Bhojpur | May 18, 2024 प्रखण्ड के डीहरा गांव में एक मिजिल्स रोग का बच्चा मिला है जो डीहरा निवासी राहुल कुमार के 5 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है। रोग को देखते आज आरा से स्वस्थ्य विभाग का टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगियांव के साथ जाकर जांच किया। बच्चा के शरीर मे दाना निकला था व बुखार था। डॉक्टरों ने इससे बचने की सलाह दी। कहा कि ये रोग बहुत घातक है इससे बचना जरूरी है।