हसनपुर: आदमपुर गांव, मंगरौली के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल, हालत गंभीर
अलीगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां दो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में अलीगढ़ मार्ग पर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कनैटा की मडिया निवासी पीतम पुत्र रमेश रिश्तेदारी में गया था।