हसनपुर: सैदनगली में ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ाते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने की पूछताछ
थाना सैदनगली के गांव सेंदरा मिलक में सोमवार रात ड्रोन उड़ा रहे गांव के युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उससे ड्रोन भी बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की। इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 11:00 बजे ग्रामीणों ने गांव के नजदीक ड्रोन उड़ता देखा।