खेरागढ़: नगला मोहरे गांव में मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kheragarh, Agra | May 18, 2026 सैंया थाना क्षेत्र के नगला मोहरे गांव में सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सड़क किनारे बरगद के पेड़ के नीचे मोर का शव देखा और इसकी सूचना तत्काल लाढ़ूखेड़ा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह 9 बजे वन विभाग के कर्मचारियों ने जानकारी दी कि मोर के शव को