हथुआ: हथुआ प्रखंड में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन बुधवार को हथुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों और पंचायतों में भक्तिपूर्ण माहौल में हुआ। बुधवार की अहले सुबह प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने पवित्र जलाशयों और नदियों में खड़े होकर भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा की।