पटना ग्रामीण: मिथिला कॉलोनी में अपराधियों ने दुकानदार पर की फायरिंग,बाल-बाल बची जान, 1 खोखा बरामद, एक हिरासत में
राजधानी पटना के मिथिला कॉलोनी में अपराधियों ने किराना दुकानदार पर फायरिंग कर दी। घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गया। दिनदहाड़े गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी दीक्षा मौके पर पहुंची। पीड़ित और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मौके से एक खोखा बरामद बरामद हुआ है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।