जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत बड़काडोल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया आयोजित
जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़काडोल में शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक मरावी के नेतृत्व में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से जागरूक किया गया एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया।