जयसिंहनगर: गिरूईबडी में बरहों कार्यक्रम में सीईओ ने की मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं से मतदान करने की अपील
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरूईबडी में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद पंचायत सीईओ अशोक मरावी ने बरहों कार्यक्रम में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया इसके साथ ही मतदान का महत्व बताते हुए 19 अप्रैल को मतदान करने अपील की गई है।