जमुई: गिद्धौर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, तीन मासूम समेत पांच लोग घायल, एक को पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Jul 13, 2026 रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि गिद्धौर के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सोमवार की अहले सुबह 4:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।