कदवा: विधायक ने मोहम्मदपुर में बन रहे मंदिर का लिया जायज़ा, कई जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
Kadwa, Katihar | Apr 27, 2025 कदवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ० शकील अहमद खान ने रविवार को शाम चार बजे मोहम्मदपुर में निर्माणाधीन मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य करवा रहे लोगों से मुलाकात भी किया और कई आवश्यक निर्देश भी दिए। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।