कदवा: घेसरा गांव में विधान पार्षद ने अखंड हरिनाम संकीर्तन का उद्घाटन किया
Kadwa, Katihar | Apr 24, 2025 कदवा प्रखंड क्षेत्र के घेसरा गांव में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने गुरुवार को दिन के दो बजे अखंड हरिनाम संकीर्तन का फिता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कई स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं आयोजको द्वारा विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन भी किया गया।