कदवा: कुशहा गांव में आग लगने से तीन घर राख हो गए, लाखों का नुकसान हुआ
Kadwa, Katihar | Apr 25, 2025 बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में शुक्रवार को अहले सुबह तीन बजे आग लग गई। इस अगलगी में तीन घर जलकर राख हो गया जबकि घर में रखा सारा सामान नगद रुपया भी जल कर राख हो गया। वहीं बताया जाता है कि इस अगलगी में लाखों का नुकसान हो गया। हालांकि आग कैसे लगा इसके कारण को स्पष्ट नहीं हो सके मगर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सारा सामान नगद रुपया भी जल गया।