शिवसागर PSS के द्वारा आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शाम के 5 बजे के करीब बिन सूचना के क्षेत्र मे 4 घंटो तक बिजली काटने से स्थानीय किसान और ग्रामीण काफ़ी परेशान दिखे है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियो पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसागर बिजली विभाग एकदम मनमानी कर रहा है। जिससे हमलोगो को काफ़ी परेशानी हो रही है।