बालाघाट: TET के विरोध में शिक्षक उतरे सड़कों पर, दी “सम्मान नहीं तो आंदोलन” की चेतावनी
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर जिले में असंतोष अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को जिले भर के गांव-शहरों से हजारों शिक्षक बालाघाट मुख्यालय पहुंचे। मुलना स्टेडियम में सभा आयोजित कर शिक्षकों ने अपनी पीड़ा साझा की और फिर लंबी रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कौरव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों का