सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं के पुराने मुकदमे के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अदालत से जारी थे वारंट
सहारनपुर की चिलकाना थाना पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र इस्लाम और इस्लाम पुत्र सलमान निवासी गांव बुड्ढाखेड़ा, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।