बिलग्राम: नूरपुर में लापता किशोर का शव दूसरे दिन तालाब में मिला, गांव में मचा कोहराम
Bilgram, Hardoi | May 13, 2026 बिलग्राम थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में मंगलवार को एक किशोर का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर सोमवार सुबह से लापता था।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार, नूरपुर गांव निवासी संजय कुमार का पुत्र रितिक सोमवार को घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका