समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भीष्म नारायण सिंह लॉ कॉलेज, मेदिनीनगर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पलामू व नयी संस्कृति सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार दोपहर 3 बजे तक सुआ गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।