आगर: ग्राम निपानीया बैजनाथ में तहसीलदार ने 175 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार आगर - मालवा जिले में शासकीय गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को ग्राम निपानिया बैजनाथ में तहसीलदार आलोक वर्मा द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए 175 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।