अमरोहा: अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में न्यायालय ने दोषी को सुनाई 10 साल की सजा
Amroha, Amroha | Oct 23, 2026 अमरोहा में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में अदालत ने दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर कुल 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र का है।