सिरसागंज: रामनवमी पर नगर में उमड़ी आस्था की भीड़, देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे और भक्तिमय माहौल बना
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे नगर में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां हर ओर मैया के भजनों और जयकारों की गूंज सुनाई दी। मंदिर परिसर घंटे-घड़ियालों की ध्वनि और “जय माता दी” के नारों से गुंजायमान रहे।